नई दिल्ली: दिल्ली में छठ पर्व के बीच यमुना सफाई के मुद्दे पर राजनीति जारी है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना नदी में सफाई का दावा करते हुए कहा कि जो बीते 11 साल में नहीं हो सका, वो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी सरकार में 7 महीने में हो गया है। मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दो तस्वीरें शेयर कीं।
यमुना सफाई पर क्या बोले कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा ने बताया कि पहली तस्वीर AAP सरकार के कार्यकाल के दौरान कालिंदी कुंज पर यमुना नदी की है। वहीं दूसरी तस्वीर बीजेपी सरकार में कालिंदी कुंज की है। तुलनात्मक तस्वीरों में फर्क साफ दिखाई दिया। पहले की तस्वीर में यमुना नदी में सफेद जहरीले झाग देखे गए, जबकि दूसरी तस्वीर में बहुत ही कम झाग दिखाई दिए। कपिल मिश्रा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'काम दिखता है।'
बीजेपी Vs AAP में घमासान तेज
हालांकि, आम आदमी पार्टी यमुना नदी के पानी को प्रदूषित बताकर दिल्ली सरकार को घेर रही है। पिछले दिन सौरभ भारद्वाज और संजीव झा ने सूर्य घाट का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि नजफगढ़ नाले का सारा पानी यमुना में आकर मिल रहा है और यमुना प्रदूषित हो रही है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि यमुना में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्से का पानी दिल्ली की तरफ छुड़वाया गया है, लेकिन नजफगढ़ नाले का पानी भी इसी यमुना जी में मिलाया जा रहा है।
सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को ऐसे दिया जवाब
दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश के हिस्से का भी पानी यमुना में डालकर दिखावा किया जा रहा है, लेकिन छठ के बाद यह पानी यमुना में नहीं आएगा और जल इससे भी ज्यादा प्रदूषित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेता पूर्वांचलवासियों को बेवकूफ बना रहे हैं कि इन्होंने यमुना को साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता या तो इस पानी को पीकर पूर्वांचल समाज को आश्वस्त कर दें या फिर झूठ बोलकर लोगों की जान मुसीबत में ना डालें।

Pic 1 - केजरीवाल सरकार में यमुना कालिंदी कुंज
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) October 25, 2025
Pic 2 - भाजपा सरकार में यमुना कालिंदी कुंज
जो केजरीवाल 11 साल में नहीं कर पाया वो भाजपा सरकार में CM @gupta_rekha के नेतृत्व में 7 महीने में हो गया
काम दिखता है pic.twitter.com/TQWziJNjoq
बीजेपी Vs AAP में घमासान तेज
हालांकि, आम आदमी पार्टी यमुना नदी के पानी को प्रदूषित बताकर दिल्ली सरकार को घेर रही है। पिछले दिन सौरभ भारद्वाज और संजीव झा ने सूर्य घाट का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि नजफगढ़ नाले का सारा पानी यमुना में आकर मिल रहा है और यमुना प्रदूषित हो रही है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि यमुना में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्से का पानी दिल्ली की तरफ छुड़वाया गया है, लेकिन नजफगढ़ नाले का पानी भी इसी यमुना जी में मिलाया जा रहा है।
रात तक DM, SDM मौके पर थे..सुबह हम लोग पहुंच गए..इस सरकार की कार्यशैली को समझिए..काम करने वाली सरकार को देखिए
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) October 25, 2025
टेंट का सामान आ चुका है, सुंदर घाट बनकर तैयार हैं, छठी मैय्या की उपासना के लिए दिल्ली तैयार है
जय #छठी_मैय्या pic.twitter.com/qFkDXeLxpV
सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को ऐसे दिया जवाब
दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश के हिस्से का भी पानी यमुना में डालकर दिखावा किया जा रहा है, लेकिन छठ के बाद यह पानी यमुना में नहीं आएगा और जल इससे भी ज्यादा प्रदूषित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेता पूर्वांचलवासियों को बेवकूफ बना रहे हैं कि इन्होंने यमुना को साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता या तो इस पानी को पीकर पूर्वांचल समाज को आश्वस्त कर दें या फिर झूठ बोलकर लोगों की जान मुसीबत में ना डालें।
You may also like

लालू यादव जब रेलमंत्री थे तब छठ के समय 178 विशेष ट्रेनें चलाई थीं, आज 12,075 ट्रेनें चल रही हैं: सम्राट चौधरी

बच्चों के कफ सिरप कांड पर योगी सख्त, यूपी में नकली मेडिसिन बेचने वालों की खैर नहीं, दवा निरीक्षकों की भर्ती

मालदीव के साथ सैन्य संबंध मजबूत करेगा पाकिस्तान, असीम मुनीर के टॉप जनरल ने मुइज्जू से की मुलाकात, भारत की घेरेबंदी तेज!

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ हुई घटना खेदजनक, खिलाड़ियों की सुरक्षा और मजबूत करेंगे: देवजीत सैकिया

सांप बनकर पुलिसवाले को ही डसने लग पड़ा शख्स फिर जो` हुआ उसकी नहीं थी किसी को भी उम्मीद