सना: यमन की राजधानी सना में मौत की सजा का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को हूती विद्रोहियों ने रद्द कर दिया है। केरल के एक प्रमुख सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने यह दावा किया है। निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक और अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसे मौत की सजा दी गई थी। उसे 16 जुलाई को फांसी दी जानी तय हुई थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों के प्रयास के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम के कार्यालय ने बताया कि यमन के एक प्रसिद्ध सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज द्वारा नियुक्त यमनी विद्वानों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के साथ समझौते पर मध्यस्थता की, जिसके बाद निमिषा प्रिया की फांसी को रद्द करने का फैसला किया गया। अभी तक इस मामले को देख रहे भारतीय अधिकारियों ने फांसी रद्द किए जाने की पुष्टि नहीं की है।

You may also like
मेवाड़ यूनिवर्सिटी में डिग्री का धंधा! ₹50 हजार में बेच रहे थे फर्स्ट क्लास मार्कशीट, किरोड़ीलाल के छापे से खुला फर्जीवाड़ा
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर रोक, भाजपा नेता परिणय फुके ने सराहा
आगरा धर्मांतरण केस : कोर्ट ने 6 आरोपियों को भेजा जेल, चार की पुलिस रिमांड मंजूर
देवघर हादसे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गलत आंकड़े दिए : राजेश ठाकुर
भैंस का मीट खातीˈ है यह बॉलीवुड अभिनेत्री पति भी शराब के साथ गटक जाता है ढेरों रसगुल्ले जानिए कौन है यह अजीबो गरीब कपल