देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को एक्सरसाइज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, वीडियो में जिस प्रकार से एक व्यक्ति को व्यायाम करते-करते जमीन पर गिरकर तड़पते और मरते दिख रहा है, वह मंजर खौफनाक है। हेल्थ के प्रति सजग थे प्रमोदप्रमोद बिंजोला को लेकर बातें सामने आई हैं। वह अपने हेल्थ के प्रति बेहद सजग थे। रोज की तरह सुबह को व्यायाम कर रहे थे। वह एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें थकान का अनुभव हुआ। वायरल वीडियो के अनुसार, थकान के बाद वे सड़क किनारे बने स्लैब पर बैठे थे। इसी बीच अचानक वे जमीन पर गिर गए। पहली नजर में देखने पर लगा कि शायद प्रमोद को चक्कर आया है, लेकिन वह जमीन पर तड़पते रहे। सड़क पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब तक लोग आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी मौत का मामला सामने आया है। हार्ट अटैक से मौत का मामलाजानकारी के अनुसार, प्रमोद की मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। लोग यह सोचकर स्तब्ध हैं कि जो व्यक्ति अपनी सेहत के प्रति इतना सजग था, उसकी जान इसी दौरान चली गई। प्रमोद की असमय मृत्यु ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि फिटनेस की राह पर भी सतर्क रहना कितना जरूरी है।डॉक्टरों का कहना है कि नियमित व्यायाम जरूरी है, लेकिन शरीर की अंदरूनी स्थिति की जानकारी भी जरूरी है। समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें, ताकि अंदरूनी कमजोरी का पता चले। हार्ट से संबंधित चेकअप को जरूरी बताया जा रहा है।
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में अचानक आई बाढ़, 3 की मौत, कई घर तबाह
इस मंदिर में भगवान को चढ़ाई जाती है घड़ियां, इसकी वजह जानकर रह जाएंगे दंग ∘∘
1 लाख वानरों के साथ रावण से लड़े थे श्री राम, युद्ध के बाद कहां गई सेना, सुग्रीव-अंगद का क्या हुआ ∘∘
प्रधानमंत्री 21 काे सिविल सेवकों को करेंगे संबोधित
पुलिस का धरपकड़ अभियान में 67 आराेपिताें काे किया गिरफ्तार