लाइव हिंदी खबर :- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में खराब सड़कों की जिम्मेदारी से सरकार पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “ये सड़कें कांग्रेस के शासनकाल में बनी थीं, लेकिन हमारे लिए यह कोई बहाना नहीं है।”
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) में आने वाली सभी सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि संबंधित ठेकेदार समय पर काम नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिया कुमारी ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और जनता को सुरक्षित व सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए तेजी से काम कर रही है।
You may also like
Health Tips- शरीर में विटामिन सी की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां, जानिए इनके बारे में
Gym Tips- क्या आप जिम में टाइट कपड़े पहनते है, जान लिजिए इसके नुकसान
भूमि सुधार विभाग की रैंकिंग में चकिया पहले स्थान पर, शेखपुरा और तारापुर भी अव्वल
बनारसी वस्त्र उद्योग को संजीवनी, 200 से अधिक विवादों का निपटारा कर व्यापारियों को 13 करोड़ की वसूली
Animal Tips- क्या आपको पता हैं दुनिया का सबसे समझदार जानवर कौनसा हैं, आइए जानें