बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।
लड़की की 10 दिन पहले ही मुलाकात एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर अपने दोस्त के घर ले गया।
वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर में पिता के पास जाने का बोलकर निकली थी लड़की
लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।
You may also like
बारिश का दौर जारी, एमपी में हरदा में पुलिसकर्मी की कार नदी में बही
सिरसा: बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो नशा तस्कर गिरफ्तार
मणिपुर के सेनापति में 24 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
रांची में आरपीएफ ने शराब के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
मुरैना: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, हादसे के वक्त नहीं थे यात्री, ड्राइवर-कंडक्टर सुरक्षित