म्योरपुर। दूल्हों से शादी उनके खिलाफ साजिश रचने वाली दुल्हन की क्राइम कुंडली खुल गई। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसके चेहरे पर साजिश साफ दिखाई देने लगी। जब तक दूल्हा कुछ सोचता, उससे पहले ही दुल्हन ने अपनी चाल चल दी और दूल्हे के गले पर चाकू रख दिया। बोली-अगर चिल्लाए तो गला रेत दूंगी।
गर्दन पर चाकू देखकर दूल्हे की घिग्घी बंध गई। इधर दुल्हन की मां ने पलभर में घर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पूरा सरगना ही हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने लिलासी मोड़ पर लुटेरी दुल्हन को उसकी मां और पति के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्य सरगना समेत दो लोग फरार हैं। पकड़े गए लोगों के पास 95 हजार रुपये नगद, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और लाल जोड़ा बरामद किया गया।
शादी का झांसा देकर लोगों से करते थे ठगी एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जालौर (राजस्थान) में आसाना गांव निवासी रमेश कुमार की आईजीआईएस पोर्टल पर शिकायत की। उन्होंने म्योरपुर क्षेत्र के कुछ लोगों पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। बताया कि विवाह के बाद लुटेरी दुल्हन उनके जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। उनकी शिकायत पर म्योरपुर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने छानबीन शुरू की।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को लुटेरी दुल्हन सुपाचुआं (म्योरपुर) गांव निवासिनी रानी कुमारी, उसके पति रवि रंजन मौर्य और माता माया देवी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने की बात स्वीकार की। बताया कि गिरोह का सरगना कृष्णा मौर्य अपने साथियों के जरिए वर पक्ष से संपर्क करता है। शादी कराने के नाम पर वे मोटी रकम वसूलते हैं। इस बीच, लुटेरी दुल्हन मौका देखकर जेवर और नगदी लेकर फरार हो जाती हैं।
दूसरे राज्यों के होते हैं पीड़ित एसपी ने बताया कि अधिकतर मामलों में पीड़ित दूसरे राज्यों के होते हैं। कई बार वे संकोच और दूरी के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पा पाते हैं। इससे गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। पकड़े गए आरोपियों ने 29 अक्तूबर को जालौर (राजस्थान) में आसाना गांव निवासी रमेश कुमार से शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नगदी लिए। वे जेवर बेचने राबर्ट्सगंज जा रहे थे। गिरोह का सरगना कृष्णा मौर्या और उसका साथी राजू माली फरार है। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुट गई है।
You may also like

अनिल अंबानी की एक साल पुरानी कंपनी में इस्तीफों की झड़ी, जानिए क्या है मामला

प्री प्लान मर्डर... UPSC छात्र की हत्या में ब्लैकमेलिंग थ्योरी को परिवार ने नकारा

पाकिस्तान ने साल 1998 के बाद कोई परमाणु टेस्ट नहीं किया... भारत के आरोपों से बौखलाई शहबाज सरकार, उगला जहर

Cricket In La Olympics 2028: ओलंपिक में 128 साल बाद होगी क्रिकेट, नोट कर लीजिए कितनी टीमें खेलेंगी

भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं वंदे भारत ट्रेन : पीएम मोदी




