उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने अपनी सगी बेटी से रेप करने के मामले में आरोपी पिता को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार का जुर्माना लगाया है। अदालत ने पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न करने, गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में पिता को दोषी पाया।
अगर आरोपी जुर्माना नहीं दे पाया तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
जानिए पूरा मामला
अभियोजन पक्ष का कहना है कि आरोपी अनुराग की पत्नी की 2010 में मौत हो गई थी। बाद में उसने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से जन्मी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार न हो, इसके लिए उसकी मौसी ने उसका पालन-पोषण शुरू कर दिया। बाद में नाबालिग बेटी को उसका पिता जबरदस्ती अपने साथ वापस ले गया।
नशे में टुल्ल था पिता
पिता के घर पर रहने के दौरान 2019 को आरोपी की अपनी दूसरी पत्नी से लड़ाई हो गई। गुस्से में वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। उस रात आरोपी शराब पीकर घर आया और नशे में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की चिल्लाई लेकिन उसे बचाने वाला वहाँ कोई नहीं था। पिता ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में लड़की ने पूरी बात अपनी मौसी को बताई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में सजा का ऐलान किया गया है।
You may also like
Infinix Note 40 और Zero 40 4G का फीचर वॉर: कौन जीतेगा आपका दिल?
चाणक्य नीति: किन 4 तरह की महिलाओं से सावधान रहें पुरुष. ये न चैन से जीने देती हैं न मरने˚
Tecno POP 10 5G vs Oppo A3x: बैटरी, कैमरा, परफॉर्मेंस,किसमें है असली पावर?
Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ईशान किशन, पास में हैं ये महंगी कारें
कल का मौसम 19 जुलाई 2025: झमाझम बारिश से झूम उठा दिल्ली-NCR... हिमाचल प्रदेश में आफत बना मॉनसून, पढ़िए पूरे देश का वेदर अपडेट