एक सच्चा जीवनसाथी वही होता है जो आपके हर सुख दुख में आपका साथ दे। आपको मुसीबत में छोड़कर नहीं भागे। आज हम आपको ऐसी ही एक लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। ये प्रेम कहानी है प्रतीक और शताक्षी नाम के कपल की। शताक्षी पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं तो वहीं प्रतीक एक प्रोफेसर हैं।
शादी के पहले दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट
प्रतीक और शताक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शताक्षी के तो इंस्टाग्राम पर 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में शताक्षी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी लव स्टोरी की एक रील साझा की है। यह रील सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि इसे 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया। लोगों को इनकी प्रेम कहानी काफी प्रेरणादायक लगी। तो चलिए बिना किसी देरी के हम भी इनकी लव स्टोरी पर एक नजर दौड़ा लेते हैं।
प्रतीक और शताक्षी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले थे । इनकी शादी की तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही थी। लेकिन तभी शताक्षी का एक एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। ऐसे में प्रतीक ने शताक्षी का साथ नहीं छोड़ा। वह उसके साथ अस्पताल में पूरे टाइम रहा। डॉक्टर की हर विज़िट में उसका साथ दिया। उसकी देखभाल की। उसे अपना ब्लड भी डोनेट किया।
दूल्हे ने गोद में उठाकर लिए 7 फेरे
प्रतीक शताक्षी की हर छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करता रहा। फिर दो महीने बाद शताक्षी के पैर से प्लास्टर हट गया। ऐसे में कपल ने सगाई कर ली। इसके डेढ़ महीने बाद दोनों की शादी भी हो गई। शादी में फेरे के समय प्रतीक ने शताक्षी को अपनी गोद में उठाकर फेरे लिए। इस दौरान दोनों का यह प्रेम देख हर कोई बड़ा खुश और भावुक हुआ। शताक्षी ने इसका एक वीडियो भी अपनी रील में दिखाया है।
लोगों को कपल की ये लव स्टोरी बड़ी पसंद आ रही है। इस पर सभी दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा “दिल छू लेने वाली कहानी।” दूसरा बोला “आप बड़ी लकी हैं जो आपको इतना प्यार करने वाला दूल्हा मिला।” तीसरे ने कहा “ये होता है सच्चा प्यार। सुख में तो सभी साथ देते हैं। दुख में भी देना चाहिए।” इस वीडियो पर खुद शताक्षी के पति प्रतीक ने भी कमेंट किया है। उसने लिखा “ब्लड की क्या बात है, मैंने आपको अपनी लाइफ ही दे दी है। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया।”
यहां देखें कपल की लव स्टोरी
वैसे आपको ये प्रेम कहानी कैसी लगी? अपने विचार कमेंट में जरूर दें।
You may also like
पैसों की तंगी दूर कर देगी सिर्फ 1 रुपये का ये पुराना नोट.. इस तरीके से बेचने पर मिलेगा लाखों रुपये.. जानिए प्रक्रिया ♩
उप्पल स्टेडियम में देश की एकता का प्रदर्शन, हैदराबाद-मुंबई खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले के शिकारों को दी श्रद्धांजलि
Realme Buds Air 7 Pro Launched With 52dB ANC, Dual Drivers, and IP55 Rating
यूपी सरकार ने आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए खोले 2,800 सेंटर, 5.50 लाख को मिला रोजगार
ये है भारत का सबसे अमीर किसान… हर साल करोड़ रुपये की करता है कमाई.. सिर्फ 5 एकड़ से शुरू की थी खेती ♩