उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेहद ही खूबसूरत महिला को दिखाकर युवक को उसके साथ शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया गया। कार में बैठकर बातचीत हुई। इसके बाद युवक को बातों में उलझा लिया गया। बहाने से उससे दो लाख रुपये लिए। इसके बाद महिला और उसका साथी फरार हो गया। पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखे की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आठ दिन पहले हुई थी शादी की बात
घोरिरा, थाना लहर, भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी दीपेंद्र गुर्जर ने अपने छोटे भाई शिवराज की शादी के लिए आरती नाम की महिला से आठ दिन पहले बात की थी। उसने उन्हें 2 लाख रुपये लेकर बुलाया था। शुक्रवार को वह अपने साथी ऊदल और चालक के साथ रामबाग आए। तभी दो युवक और एक युवक आ गए। इस दौरान उसे एक युवती से मिलाया गया, जो इतनी खूबसूरत थी कि देखते ही वो शादी के लिए राजी हो गई। शादी की बात आगे बढ़ने लगी। इस दौरान पीड़ित से दो लाख रुपये ले लिए।
महिला बहाने से उतरी और चली गई
जिस महिला को शादी के लिए दिखाया गया, उसका नाम अंजली बताया गया। अंजलि बातचीत के दौरान अपनी बहन से बात करने की कहकर कार से उतर गई। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल भी उसने ले लिया। वो लोग इंतजार करते रहे, लेकिन अंजली नहीं आई। अन्य लोग भी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए।
पीड़ित ने थाने में की शिकायत
इस पूरी घटना के बाद वो समझ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा World Record बनाने की दहलीज पर, पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका
Nitish Kumar: अब नीतीश कुमार ने बिहार के विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को दिया तोहफा, किए ये एलान
क्या दांत की कैविटी को` प्राकृतिक रूप से ठीक किया जा सकता है? एक्सपर्ट ने बताया नुस्खा
कहीं ये 30 सेकंड की रील्स आपकी ज़िंदगी बर्बाद तो नहीं कर रहीं?
किसी को सांप काट ले` तो सबसे पहले करें ये घरेलू उपाय, जानें कैसे बच सकती है जान