किसी भी साम्राज्य की रानी अपनी भव्यता और रुतबे के लिए जानी जाती है। रानी के एक इशारे पर सत्ता पलट सकती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रानी की कहानी सुनाएंगे, जो अपने ही पिता और भाई की हवस का शिकार बनी। मात्र 25 वर्ष की आयु में, उसने कई दुखद अनुभवों का सामना किया। आइए जानते हैं इतिहास में सबसे बदनसीब रानी की कहानी।
पिता द्वारा यौन शोषण

हम बात कर रहे हैं मिस्र के 18वें वंश की रानी 'अनेकसेनामून' की, जिसे इतिहास में सबसे बदनसीब रानी माना जाता है। उस समय मिस्र पर आखानातेन नामक राजा का शासन था, जिसके आदेश काफी कठोर थे। उसके शासन में किसी भी देवता की पूजा की अनुमति नहीं थी। आखानातेन का नाम अय्याश राजाओं में भी शामिल था।
मिस्र के राजघरानों में भाई-बहन की शादी करवाई जाती थी ताकि बाहरी लोग उनके परिवार की महिलाओं पर बुरी नजर न डाल सकें। आखानातेन ने भी अपनी बहन से विवाह किया, जिससे उसे एक बेटा और तीन बेटियां हुईं। इनमें से सबसे सुंदर अनेकसेनामून थी, जिस पर उसके पिता की बुरी नजर थी। वह लगभग 15 साल की उम्र में उसके साथ यौन शोषण करता रहा। 45 वर्ष की आयु में आखानातेन का निधन हुआ, जिसके बाद उसकी बेटी तूतनखामेन ने राजगद्दी संभाली।
सगे भाई से विवाह
तूतनखामेन की शादी उसकी सगी बहन अनेकसेनामून से कर दी गई। हालांकि, अनेकसेनामून इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं थी। तूतनखामेन के गद्दी संभालने के बाद, कुछ समय बाद उसका भी निधन हो गया। इसके बाद अनेकसेनामून ने राजगद्दी संभाली। लेकिन इस बीच साम्राज्य पर एक अधेड़ व्यक्ति 'आईया' ने हमला कर दिया। आईया को अनेकसेनामून में दिलचस्पी थी।
आईया, जो कि अनेकसेनामून का सगा नाना था, उससे शादी करना चाहता था, लेकिन रानी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसने पड़ोसी साम्राज्य के राजा को पत्र लिखा, जिसमें उसने कहा कि यदि वह मिस्र की रक्षा करते हैं, तो वह उनके बड़े बेटे से विवाह करने को तैयार है।
दुखद अंत
हत्थी के राजा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, लेकिन आईया को इसकी जानकारी हो गई और उसने राजकुमार को मार दिया। इसके बाद आईया ने अनेकसेनामून से विवाह कर लिया। रानी इस स्थिति से खुश नहीं थी और महज 25 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई। उनके निधन का कारण आज भी रहस्य बना हुआ है।
You may also like
गाय के कत्ल` से बनाई जाती है सैंकड़ों चीजें क्या आप भी रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं ये प्रोडक्ट्स
पढ़ाई का जुनून… लैंडस्लाइड में गायब हो गई थी सड़क, हेलीकॉप्टर से एग्जाम देने पहुंचे राजस्थान के 5 छात्र!
25 अक्टूबर से सुपर कप की शुरुआत, एआईएफएफ ने पुष्टि की
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' को नहीं मिला दर्शकों का साथ, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरा
बिहार : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू, नीतीश ने 250 वाहनों को किया रवाना