मुंबई। महाराष्ट्र के भायंदर में शुक्रवार को समुद्र के किनारे एक सूटकेस में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने की घटना ने पुलिस को जांच में जुटा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया।
पुलिस ने इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों की करतूत का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे लाश को बोरे में भरकर कमरे से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे भायंदर के उत्तन क्षेत्र में एक महिला की सिर कटी लाश मिली। शव को एल्फा कंपनी के ट्रैवल सूटकेस में भरकर फेंका गया था। महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।
जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें महिला का शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष थी। शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था और उसका सिर गायब था।
महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह बैग पानी में बहकर आया है या इसे जानबूझकर यहां फेंका गया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि महिला के शव पर लाल रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स थीं। उत्तन पुलिस महिला के कटे हुए सिर को खोजने का प्रयास कर रही है।
You may also like
रामानुजन को याद कर बोले मुख्यमंत्री: उन्होंने गणित को ईश्वर को समर्पित कर नई परिभाषा दी
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
मुठभेड़ में मैनपुरी का अभियुक्त गिरफ्तार, गोली लगी
भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान को पानी रोकने के लिए तीन स्तर की रणनीति बनाई
एक प्रसिद्ध अभिनेत्री ने अपनी बेटी की मृत्यु के लिए प्रार्थना की; वह अंतिम समय में अपनी बेटी से मिलने भी नहीं गयी, आखिर क्या हुआ?