आपने प्यार में पागल होने की कई डरावनी कहानियाँ सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी सुनाने जा रहे हैं जो शायद ही आपने पहले सुनी होगी। यह कहानी है एक विचित्र डॉक्टर की, जिसने एक मृत महिला को अपनी 'दुल्हन' बना लिया। इस डॉक्टर का नाम कार्ल टेंजलर है, जिसे 'डॉ. डेथ' के नाम से भी जाना जाता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस डॉक्टर ने फ्लोरिडा में एक महिला की लाश को चुराया और उसे पुनर्जीवित करने के लिए अजीब प्रयोग किए। उसने महिला की आंखों में कांच और चेहरे पर प्लास्टिक का उपयोग किया। वह सात साल तक अपनी 'दुल्हन' के साथ रहा, जब तक कि उसके परिवार और पुलिस को उसके कृत्यों का पता नहीं चला।
कार्ल टेंजलर का जन्म 1877 में जर्मनी के ड्रेसडेन में हुआ था। उन्होंने जर्मनी में चिकित्सा की पढ़ाई की और प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1926 में अमेरिका चले आए।
कार्ल ने दावा किया कि उन्होंने नौ विश्वविद्यालयों से डिग्रियां प्राप्त की हैं, लेकिन जब उनकी सच्चाई सामने आई, तो लोग हैरान रह गए।
डॉक्टर कार्ल का कहना था कि उन्हें बचपन से एक खूबसूरत युवती का सपना आता था, जो उनके लिए असली प्यार थी। 1899 में उनकी शादी डोरिस शेफर से हुई, लेकिन वह हमेशा अपने सपने की युवती के बारे में बात करते थे।
1926 में, कार्ल अमेरिका आए और 1930 में एक महिला, मारिया एलेना 'हेलेन' का इलाज करने लगे। एलेना का चेहरा उनके सपने की युवती से मिलता था।
हालांकि, एलेना की 1931 में मृत्यु हो गई। कार्ल ने उसके लिए कब्र बनवाई और उसके शव को चुराकर अपने घर ले आए। उन्होंने मोम और प्लास्टिक का उपयोग करके उसके शरीर को तैयार किया।
सात साल तक वह उसके साथ रहे, और जब शव का पोस्टमार्टम हुआ, तो यह पता चला कि कार्ल उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाते थे।
You may also like
Rajasthan: एक्शन में आए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, इसे सस्पेंड करने के दे दिए हैं निर्देश
देर रात पैतृक हाथीपुर गांव पहुंचा शुभम का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Google Launches Extended Repair Program for Pixel 7a Battery Swelling Issues
फेडरेशन कप 2025: विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में बनाया नया रिकॉर्ड
भरतपुर में भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार! पटवारी को घूस लेते पकड़ा, फर्जीवाड़े के लिए मांगे इतने रूपए