बिहार के बेगूसराय में एक ट्रिपल मर्डर की घटना में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जबरिया शादी के बाद दुल्हन नीलू कुमारी अपने पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के साथ पति हिमांशु यादव के घर पहुंची। लेकिन हिमांशु ने नीलू को अपने पास रखने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और गुस्साए हिमांशु ने तीनों पर गोली चला दी।
इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव और जुबैश यादव नामक दो आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम को हुई। उमेश यादव अपनी बेटी नीलू और बेटे के साथ नीलू की ससुराल गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उमेश वहां पहुंचे, तो ससुराल वाले भड़क गए और हाथापाई शुरू हो गई।
गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह जबरिया शादी का मामला है, जिसमें लड़कों को किडनैप कर उनकी इच्छा के खिलाफ शादी कराई जाती है। यही कारण है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।
You may also like
पाकिस्तान को क्यों लगता है कि भारत 24 से 36 घंटों में कर सकता है फ़ौजी कार्रवाई?
बेशकीमती गुणों का महा खान है इस लकड़ी का पानी, एक घूंट भी हलक से नीचे उतर गया तो मिलेंगे 300 कंपाउड के फायदे, पेट के घाव 〥
पुरुषों में वीर्य की कमी के 6 संकेत जो आपको जानने चाहिए
दो लड़कियों की अनोखी प्रेम कहानी: परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
Ajmer में पेपर फैक्ट्री में आग लगने से चारो तरफ मची अफरा-तफरी! लाखों का नुकसान, 6 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग