Next Story
Newszop

जोस बटलर ने तूफानी पचास में बनाया गजब रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव- विराट कोहली समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Send Push
image

गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने शुक्रवार (2 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए आईपीएल 2025 के मुकाबले में 37 गेंदों में 3 चौकों औऱ 4 छक्कों की बदौलत 64 रन की पारी खेली।

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही बटलर ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। वह डेविड वॉर्नर, एबी डी विलियर्स, क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस के बाद आईपीएल में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पांचवें विदेशी क्रिकेटर बने हैं।

इसके अलावा आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 4000 रन पूरे करने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर बटलर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बटलर ने 2677 गेंदों में यह कारनामा किया जबकि सूर्यकुमार ने 2714 गेंद खेली थी।

Least Balls taken to reach 4000 IPL runs 2653 - Chris Gayle 2658 - AB de Villiers 2677 - Jos Buttler* 2714 - Suryakumar Yadav 2809 - David Warner 2886 - Suresh Raina 2887 - MS Dhoni 2915 - Sanju Samson 2962 - KL Rahul 2990 - Faf Du Plessis#GTvSRH pic.twitter.com/Zwp9uDplR1

mdash; CricBeat (@Cric_beat) May 2, 2025

वहीं पारियों के हिसाब से सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में बटलर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 116 पारियों में 4000 रन पूरे कर फाफ डु प्लेसिस (121 पारी), विराट कोहली (128 पारी) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

Fastest to 4000 IPL runs 105 Inngs - KL Rahul 112 Inngs - Chris Gayle 114 Inngs - David Warner 116 Inngs - 121 Inngs - Faf Duplessis 128 Inngs - Virat Kohli 131 Inngs - AB Devilliers 140 Inngs - Suresh Raina 140 Inngs - Gautam Gambhir#GTvsSRH

mdash;(@Shebas_10dulkar) May 2, 2025

गौरतलब है कि मौजूदा सीजन में बटलर के बल्ले से जमकर रन आए हैं। बटलर ने 10 पारियों में 78.33 की औसत से 470 रन बनाए हैं और फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

Loving Newspoint? Download the app now