Kusal Mendis forgets Kit Bag: श्रीलंका के बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस(Kusal Mendis) ने पाकिस्तान सुपर लीग(PSL) के दौरान अपने साथ हुई डरावनी घटना का ज़िक्र किया है। भारत-पाक तनाव के बीच मेंडिस को जल्दबाज़ी में पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था, यहां तक कि अपना किटबैग भी वहीं छोड़ना पड़ा। IPL प्लेऑफ से पहले जब उम्मीदें टूटने लगी थीं, तब पाकिस्तान में रहने वाले श्रीलंकन फैन lsquo;मिस्टर वेन फरिश्ता बनकर सामने आए और बैग लेकर कोलंबो पहुंच गए।
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस ने हाल ही में एक ऐसा अनुभव साझा किया है जो जितना डरावना है, उतना ही भावुक भी। PSL 2025 में खेलने के दौरान वो पाकिस्तान में उस वक्त फंस गए थे जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे।
जंग जैसे माहौल में मेंडिस को जल्दी से पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि वो अपना किटबैग भी नहीं उठा पाए। IPL 2025 प्लेऑफ से पहले वो किसी भी तरह से अपना बैग मंगवाना चाहते थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ नहीं हो पाया।
इसी बीच पाकिस्तान में रहने वाले एक श्रीलंकन नागरिक मिस्टर वेन ने दिल जीत लेने वाला काम किया। उन्होंने मेंडिस का बैग उठाया और खुद उसे लेकर कोलंबो पहुंच गए। मेंडिस ने सोशल मीडिया #39;X#39; पर सारा किस्सा शेयर किया मिस्टर वेन तारीफ करते हुए लिखा ये इंसान वाकई कमाल का है।
unfortunately when I Had to leave OfficialPSL suddenly I had to leave my kitbag behind,Tried everything to get it down to join ipl but nothing worked,when this amazing Sri Lankan Mr. Wayne who is living in Pakistan, flew all the way to colombo to bring my kitbag amazing human. pic.twitter.com/fMU7WzD8gf
mdash; Kusal Mendis (KusalMendis13) May 17, 2025अब मेंडिस गुजरात टाइटंस से जुड़ने वाले हैं, जो IPL 2025 में प्लेऑफ की ओर मजबूती से बढ़ रही है। 26 मई कोजोस बटलर के इंग्लैंड लौट जाएंगे,इसलिएGT ने मेंडिस को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। उनके अनुभव और स्ट्राइकिंग पावर का टीम को बड़े मैचों में फायदा मिल सकता है।
अब सबकी नजर 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है, जिसे जीतकर गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
You may also like
Gigi Hadid ने Blake Lively और Taylor Swift से दूरी बनाई
राजस्थान में पत्नी ने 5 साल बाद लाखों के गहने लेकर किया फरार
स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी के 5 सबसे पॉपुलर कौर्स कौन से हैं? फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
18 मई से 25 मई तक चमकेगी इन राशियो की किस्मत
मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, अरब में ओवैसी तो अमेरिका में थरूर... पाक की पोल खुलेगी जरूर...