आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृषभ राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। सिंह राशि में केतु। कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु। मीन राशि में शुक्र और शनि का गोचर हो रहा है।
21 मई को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष- अगर आपने कहीं पैसा उधार दिया है तो उसे निकालने में परेशानी आएगी। आमदनी में उतार-चढ़ाव रहेगा। अगर यात्रा बहुत जरूरी न हो तो अभी रोक दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृष- व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक सम्पत्ति में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन- धर्म के मामले में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा संभलकर रहना होगा, खास तौर पर अपने मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। काली वस्तु का दान करें।
कर्क- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह- गुदा रोग से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। नौकरी पर ध्यान देने की जरूरत है। काली वस्तुओं का दान करें।
कन्या- विरोधी परास्त होंगे। काम बाधाओं के साथ आगे बढ़ेंगे और स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी नकारात्मक ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
तुला- विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। प्रेम में कोई बड़ा विवाद न हो। बच्चों के स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। और अब बच्चों के साथ अपने संबंधों का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम, संतान परेशान है। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक- घरेलू विवाद बाहर न जाएं इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। आपको सीने में विकार हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। काली वस्तुओं का दान करें।
धनु- अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में कुछ नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है उसका ध्यान रखें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम है। काली वस्तुओं का दान करें।
मकर- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में अभी पैसा न लगाएं। अभी निवेश न करें। अपशब्दों के प्रयोग से बचें। परिवार के सदस्यों से विवाद न करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। काली वस्तुओं का दान करें।
कुंभ- घबराहट, बेचैनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन- प्रेम में कोई बड़ा झगड़ा न हो। साझेदारी में कोई बड़ी समस्या न हो। संतान से दूरी दिख रही है और वह दूरी नकारात्मक होगी। मध्यम समय बन रहा है। एक-दो दिन के लिए सब कुछ छोड़ दें और अपना मन ठीक रखें। किसी भी तरह से कोई बड़ा निर्णय न लें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
You may also like
मप्रः मुख्यमंत्री ने पद्मश्री शरद जोशी को जयंती और पद्म विभूषण सुन्दरलाल बहुगुणा को पुण्यतिथि पर किया नमन
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 28 पुलिस निरीक्षक का तबादला
इजराइल का लक्ष्य हमास के आतंकी पंजों से 58 बंधकों को छुड़ाना
गर्मी में बिजली ने छोड़ा साथ: राजस्थान के इस शहर में पारा 43 पार, विभाग ने दिए 8 घंटे बिजली कटौती के आदेश
तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती उछाल, निवेशकों की नजर इन दिग्गज कंपनियों पर