आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल को हटाने के लिए केंद्र में साजिश के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गहलोत को शायद अपना कार्यकाल याद आ रहा है। उनकी पिछली सरकार आंतरिक संघर्षों से गुजरी थी। पहले साल में ही उनके अपने लोगों ने उन्हें चुनौती दी थी। दो खेमों में बंटी कांग्रेस सरकार के 34 दिन पांच सितारा होटल में बीते। गहलोत शायद चाय की प्याली में तूफान खड़ा करना चाहते हैं।
भाजपा नेता राठौड़ ने कहा कि भाजपा मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां के नेतृत्व के साथ काम करना कार्यकर्ताओं की आदत है। भजनलाल सरकार प्रदेश में लगातार काम कर रही है। राजस्थान की जीडीपी और आय बढ़ रही है। प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। कांग्रेस के डीएनए में कुर्सी के लिए साजिश करने की परंपरा है। केंद्र की ओर से आईएएस और आईपीएस के तबादले के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तबादले मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार है।
गहलोत भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बेबुनियाद बयानबाजी कर वह अपनी छवि का मजाक उड़ा रहे हैं। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां हो रही हैं और भविष्य में भी होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में नकली खाद व बीज फैक्ट्रियों को लाइसेंस जारी किए गए। किसान के बेटे को बर्बाद करने वालों के यहां मंत्री ने छापे मारे। डॉ. किरोड़ी लाल ने ततैया के छत्ते में हाथ डाला, वह प्रशंसा के पात्र हैं।
You may also like
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम बना सकते हैं नई पार्टी, सोशल मीडिया पर दिए संकेत
Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्यादा नए ग्राहक
Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala के साथ वीकेंड बिताने की खास बातें
क्या अमिताभ बच्चन फिर से लौटेंगे 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में? जानें क्या कहा बिग-बी ने!
क्या मल्लिका शेरावत बिहार में बनाएंगी फिल्म? जानें उनकी खास बातें!