Next Story
Newszop

गहलोत के CM को हटाने की साजिश वाले बयान पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का पलटवार, बोले - 'आप खुद हटने और घटने से आगे नहीं बढ़ पाए...

Send Push

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश को लेकर दिए गए बयान पर अब भाजपा नेताओं ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राठौड़ ने कहा कि जो व्यक्ति खुद हमेशा डरता था कि उसे हटा दिया जाएगा, वह आज दूसरों को हटाने की बात कर रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, अशोक गहलोत कभी भी 'हटाने' और 'घटाने' से आगे नहीं बढ़ पाए, यही उनके जीवन की सच्चाई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने गहलोत के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर संभालना चाहिए, उसे भाजपा पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है। प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना घर नहीं संभाल सकते और भाजपा पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं। जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तब उनके अपने डिप्टी सीएम सचिन पायलट विधायकों को लेकर चले गए थे, यह बात पूरा देश जानता है। विधानसभा चुनाव के बाद से ही गहलोत हाशिये पर हैं, इसलिए खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री
शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और कांग्रेस को पार्टी को सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यकाल कितना लंबा चलेगा, यह भाजपा तय करने में सक्षम है। कांग्रेस को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अशोक गहलोत ने क्या कहा?
गौरतलब है कि जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मैं लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सतर्क रहने की सलाह देता हूं। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए जयपुर से दिल्ली तक उनके खिलाफ साजिश चल रही है। गहलोत ने कहा था कि वे चाहते हैं कि भजनलाल शर्मा का कार्यकाल अच्छा चले, इसलिए वे समय-समय पर उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। गहलोत के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया है।

Loving Newspoint? Download the app now