भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द, पुनर्निर्धारित और विनियमित होंगी।
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेल सेवा जो 08.05.25 को जयपुर से रवाना होगी, वह बीकानेर तक चलेगी, यानी यह रेल सेवा बीकानेर-जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेल सेवा जो 09.05.25 को जैसलमेर के बजाय बीकानेर से रवाना होगी। यानी यह रेल सेवा जैसलमेर-बीकानेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)
ट्रेन संख्या 14661, बाड़मेर - जम्मू तवी रेल सेवा 09.05.25 को अपने निर्धारित समय 00:20 के स्थान पर 06:00 बजे बाड़मेर से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 74840, बाड़मेर - भगत की कोठी रेल सेवा 09.05.25 को अपने निर्धारित समय 03:30 के स्थान पर 06:30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 15013, जैसलमेर - काठगोदाम रेल सेवा 09.05.25 को अपने निर्धारित समय 02:40 के स्थान पर 07:30 बजे जैसलमेर से प्रस्थान करेगी।
विनियमित ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)
ट्रेन संख्या 14662, जम्मू तवी - बाड़मेर रेल सेवा 07.05.25 को जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में विनियमित की जाएगी तथा 09.05.25 को 07:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 14087, दिल्ली - जैसलमेर रेल सेवा 08.05.25 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में विनियमित की जाएगी तथा 09.05.25 को 07:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम - जैसलमेर रेल सेवा 07.05.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में विनियमित की जाएगी तथा 09.05.25 को 06:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी
गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी रेल सेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04880, मुनाबाव-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54881, बाड़मेर-मुनाबाओ रेल सेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी।
You may also like
पाकिस्तान पर भारत के कामिकेज़ ड्रोन हमले से इस इज़रायली स्टॉक को मिला रहा है सपोर्ट, लेकिन इसका गौतम अडानी से क्या है कनेक्शन?
पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का जवाब देगा भारत : विजय कुमार सिन्हा
कमल हासन ने मणिरत्नम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च टाला, बोले- 'कला इंतजार कर सकती है, देश पहले '
EMI नहीं SIP चालू करो खर्च कम, वेल्थ ज्यादा, जानिए कैसे
शादी के बाद लड़कों को अपनी मां को नहीं बतानी चाहिए ये बातें ˠ