कोटा के नांथा थाना क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ऐसे में विधायक बालमुकुंद का रास्ता रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि विधायक आचार्य महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल होने कोटा आ रहे थे। तभी बड़गांव के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को होने के चलते पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कांग्रेस नेता विपिन बरथुनिया और नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रास्ता रोकने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हटाकर शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें जबरन हटाकर पुलिस वैन में बैठाया गया।
सूचना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इधर, डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर लोक शांति भंग करने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना पहले ही मिल चुकी थी।उन्हें मौके से हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
You may also like
इंडोनेशिया में सलमान खुर्शीद का चौंकाने वाला दावा: युद्धविराम की पहली पेशकश पाकिस्तान की थी
तुर्की में विपक्षी पार्टी के सदस्यों सहित कई लोग गिरफ़्तार
दुबई में शाहिद अफरीदी का माफीनामा: केरल समुदाय के स्वागत के बाद भारत विरोधी टिप्पणी पर जताया खेद
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री शिप्ली के साथ विशेष साक्षात्कार
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में करेंगे खाद्य, पोषण प्रयोग