Next Story
Newszop

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी की बड़ी उपलब्धि, बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के रूप में हुई नियुक्ति

Send Push

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। करीब एक साल तक चली लंबी प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की संस्तुति के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह नियुक्ति पूरी हुई। गौतम पेशे से वकील हैं और लंबे समय से बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी पहचान एक अनुभवी कानूनी पेशेवर के रूप में रही है। वे अशोक गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत के पति हैं।

कई महीनों बाद नियुक्ति को मंजूरी

जानकारी के अनुसार, न्यायिक सेवा में उनकी नियुक्ति की संस्तुति सबसे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंजूरी दी थी। हालांकि, इस प्रक्रिया में कई महीने लग गए और अब केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति को मंजूरी मिली है।

गहलोत के परिवार में पहले जज

गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने खुद भी कानून की पढ़ाई की है और लंबे समय से राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। वे तीन बार सीएम रह चुके हैं। यह उनके परिवार का पहला सदस्य है, जिसे उच्च न्यायपालिका में जज नियुक्त किया गया है। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा है, लेकिन न्यायिक क्षेत्र में इसे सामान्य प्रक्रिया और योग्यता आधारित चयन के रूप में देखा जा रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now