नैनीताल। भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए ‘आपरेशन सिंदूर’ में की गई निर्णायक व साहसिक कार्रवाई को नमन करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल नैनीताल द्वारा ‘शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह पदयात्रा मंगोली बाजार से प्रारंभ होकर खमारी मार्ग तक निकाली गई।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदयात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने किया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दिनेश आर्य, भाजपा के महामंत्री हिमांशु मेहरा, चंद्र प्रकाश सनवाल, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम कनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, नंदन बिष्ट, अजय कनवाल, हीरा सिंह अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, तारा सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप गोस्वामी, तारा सिंह कनवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में भारत माता के जयघोषों के साथ वीर सैनिकों को नमन किया गया। यात्रा पूरे उत्साह व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सम्पन्न हुई।
You may also like
IPL 2025: इस बार मिलेगा नया चैम्पियन, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड
राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से
जानिए कौन हैं रजनीकांत के वो सह-कलाकार, जिनके बेटे ने पास की IAS परीक्षा, क्या है पूरी कहानी?
एमपी को 3 नई ट्रेनों की सौगात, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर से चलेंगी
बलात्कार के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, SUV लेकर मौके से भागा अपराधी