भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।
मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि परिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी में आया है कि उक्त बैठक में प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी, जिसमें कि प्रमुख रूप से सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार पेंशनरों को दीपावली का गिफ्ट देगी। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत मिलेगी। कुछ प्रमुख विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना भी है।
You may also like
आर्यन खान को 'कोई मिल गया' बहुत पसंद है : अभिनेता रजत बेदी
FASTag में ₹1000 का मुफ्त रिचार्ज चाहिए? तो NHAI का ये चैलेंज कर लें पूरा, जानें कैसे
दूध मंडी शास्त्री नगर में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
स्कूली छात्राओं को स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक
बिहार में चल रही राहुल गांधी की सुनामी, बनेगी महागठबंधन की सरकार: अजय राय