भागलपुर। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण और सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए महापौर, उप महापौर और नगर आयुक्त ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, महापौर ने अधिकारियों को ताजिया जुलूस के मार्गों पर उत्कृष्ट साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाना और कीटाणुनाशक का छिड़काव युद्धस्तर पर किया जाए।
महापौर ने जोर दिया कि पर्व के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्बाध पानी की आपूर्ति और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जहां आवश्यक हो, वहां अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय शांति समिति के सदस्यों से लगातार संपर्क में रहने पर जोर दिया। इस अवसर पर महापौर ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुहर्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी। यह निरीक्षण शहर के प्रमुख वार्डों जैसे 17,15 और 14 में किया गया। जहां मुहर्रम के दौरान विशेष गतिविधियाँ होती हैं।
You may also like
शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम : राष्ट्रपति मूर्मू
8th Pay Commission में सबसे बड़ा बदलाव! खत्म हो जाएंगे 6 पे लेवल, जानिए कौन होगा फायदा में
'सेल' से 10 दिन पुरानी कंपनी को 750 करोड़ रुपये का ऑडर मिला, मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का अमृतकाल: कांग्रेस
इस्लामिक देश में हिजाब पर रोक! कौन-कौन से मुस्लिम मुल्क कर चुके हैं ऐसा फैसला?
संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने किया बीएचयू अध्ययन दौरा, बैठक में शैक्षणिक और तकनीकी नवाचारों पर विमर्श