भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं ने सदैव ही विश्व को प्रकाशित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत करना सम्पूर्ण सनातन अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को धर्म, नीति सेवा, आत्मबल और राष्ट्र के समग्र विकास के संकल्प को साकार करने के लिए यह उपाधि प्रदान की गई।
समारोह में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष के सफल कार्यकाल में उनके नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना का जनचेतना में प्रभावी संचार करते हुए भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अहिंसा, पर्यावरण और स्वदेशी चिंतन, सांस्कृतिक सोच, विश्व शांति और जन-कल्याण के प्रयासों से देश को विश्व में गौरवपूर्ण स्थान दिलवाया है। प्रधानमंत्री मोदी के इस योगदान के लिए ही उन्हें 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से विभूषित किया गया है।
You may also like
केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को तेलंगाना का करेंगे दौरा
पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल
माय होम इंडिया और वनवासी कल्याण आश्रम ने मनाया 'हूल दिवस'
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने ली 32 लोगों की जान, बचाव व्यवस्था पर उठे सवाल
सरकार ने सीबीडीटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल एक साल बढ़ाया