Next Story
Newszop

भोपाल में आज मुख्यमंत्री निवासी लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन

Send Push
image

भोपाल । आपातकाल की 50 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे संविधान हत्या दिवस के अंतर्गत आज (गुरुवार को) भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्वान्ह 11 बजे से प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर से आने वाले लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करेंगे। इस दौरान देश भक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुति भी होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा में अनेक सेनानियों ने योगदान दिया है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों के स्वागत का सौभाग्य मिल रहा है। इस प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में प्रदेशभर से आने वाले लोकतंत्र के रक्षकों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now