मुंबई। पुणे जिले के सदाशिव पेठ इलाके में नशे में धुत कार ड्राइवर ने बीती रात 12 लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रविवार को सुबह इस हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर जयराम मुले, मालिक दिगंबर शिंदे और सहयोगी राहुल गोसावी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात कार चालक जयराम शिवाजी मुले नशे में धुत होकर कार चला रहा था और 12 लोगों को कुचल दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने तत्काल चालक को पकड़ लिया। विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की टीम मौके पहुंची, तो लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने ड्राइवर के साथ ही कार मालिक और एक अन्य शख्स को आज गिरफ्तार किया है। इस घटना में सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी का इलाज हो रहा है।
You may also like
अंकिता दवे: उल्लू ऐप की हॉट एक्ट्रेस जो फैंस को दीवाना बना रही हैं
आज का सिंह राशिफल 3 जून 2025 : आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे
ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कारण और करियर की उपलब्धियां
आज का वृषभ राशि का राशिफल 3 जून 2025 : पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कारोबारी योजनाएं सफल होंगी
आज का राशिफल 3 जून 2025 : वृषभ, तुला मकर राशि के जातको को आज मिलेगा अमला योग से लाभ, दिन बनेगा मंगलकारी