
भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
दुर्गापुर गैंगरेप केस : टीएमसी सांसद काकोली घोष का विवादास्पद बयान, कहा- हर देश में ऐसा होता है
Congress: विदेशी धरती पर ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी की भड़क गए भाजपा के नेता
यह 5 बातें जो सभी की बीवियां छुपाती` हैं अपने पति से जानिये क्या है राज
अजीत डोभाल से क्यों मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर... डिफेंस से ट्रेड तक किन मुद्दों पर बात, हर डिटेल्स
ODI cricket : वनडे में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास ,अफरीदी का ये बड़ा रिकॉर्ड टूटने वाला है